कृषि उपज मंडी में सोयाबीन और लहसुन की बंपर आवक!

" दिवाली से पहले सोयाबीन और लहसुन की आवक बढ़ रही है। किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।"

भावों में बढ़ोतरी, किसान खुश!

फिर भी पिछले साल के मुकाबले भाव में कुछ कमी है, लेकिन अभी भी 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल से अधिक में नीलाम हो रही है।

नीमच मंडी में खुले खुले मैदान में सोयाबीन के ढेर!

मंडी के पीछे से लेकर शेड तक, हर तरफ सोयाबीन के ढेर लगे हैं। बाजार में बढ़ती मांग का खास इशारा।

लहसुन की बंपर आवक

सफेद सोना, यानी लहसुन की आवक भी बढ़ रही है और उसके दाम भी किसानों को अच्छे मिल रहे हैं।

नीमच कृषि मंडी: दिवाली से पहले बंपर आवक

रोजाना 300 से 500 किसान अपने वाहन लेकर नीमच कृषि उपज मंडी पहुंच रहे हैं। सोयाबीन, लहसुन और मक्का भी शामिल हैं।

मौसम की मार के बावजूद बंपर आवक

इस साल मौसम की मार झेलने के बावजूद नीमच कृषि उपज मंडी में बंपर आवक हो रही है।